फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देर रात हुई बारिश ने दी तपिश से राहत, दिन में रही उमस भरी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अगले 24 घंटे के भीतर तराई के महराजगंज जनपद में मानसून की दस्तक दे सकता है। प्री मानसून ने रविवार देर रात में महराजगंज जनपद में 27.4 एमएम बारिश की जिसके कारण तपिश भरी गर्मी से तो लोगों को राहत मिली, लेकिन धूप खिलने के कारण दिन में उमस भरी गर्मी से दो चार होना पड़ा। अधिकतम तापमान 36 तो न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

इस बार मानसून लेटलतीफी के बाद दस्तक देने को आतुर हुआ है। रविवार देर रात तराई में शुरू प्री मानसूनी बारिश ने यह साबित कर दिया कि मानसूनी बारिश का क्रम शुरू होने वाला है। रविवार रात 11:30 बजे के बाद आसमान काले बादलों से ढका तो भोर में तीन बजे के आसपास बारिश शुरू हुई। हालांकि सुबह तक बादलों के छंट जाने के चलते धूप खिल गई, लेकिन बारिश के कारण तपिश भरी गर्मी लोगों को परेशान नहीं कर सकी। जनपद में सर्वाधिक बारिश सदर तहसील क्षेत्र में 27.4 एमएम रविवार सुबह 08:30 से सोमवार 08:30 बजे तक रिकॉर्ड की गई। नौतनवां तहसील क्षेत्र में 23 एमएम, निचलौल में 22.5 तो फरेंदा में 20 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

मानसून के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल हो गई हैं। प्री मानसून से इसकी पुष्टि हुई है। 24 घंटे में तराई के जनपदों में मानसून की दस्तक दे सकता है।जिसके बाद मानसूनी बारिश का क्रम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें