फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हरियरा बाबा के 43वें सालाना उर्स का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। क्षेत्र के ग्राम मोगलहा शरीफ में प्रसिद्ध हरियरा बाबा के 43वें सालाना उर्स एवं मेले का बुधवार शाम को अकीदत और एहतराम के साथ शुभारंभ हो गया। दो दिवसीय उर्स में गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर सहित पड़ोसी देश नेपाल से बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

यहां पीरे तरीकत हजरत बहारुल्लाह शाह अलमारूफ शेर-ए-शाह सफवी चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 43वां सालाना उर्स बुधवार को आयोजित किया गया। नमाज-ए-फज्र के बाद कुरानख्वानी हुई। इसके बाद चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला शुरू हुआ। शाम को जश्न-ए-चिरागां और ईशा की नमाज के बाद गागर शरीफ व महफिले समां का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को नमाज-ए-फज्र के बाद कुरानख्वानी, चादरपोशी और गुलपोशी होगी। नमाज-ए-जुहर के बाद महफिले समां और शाम चार बजे कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा।
जायरीन की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 70 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसमें पांच थानों की पुलिस फोर्स के साथ एक प्लाटून पीएसी शामिल है। इसके अलावा 20 से अधिक दरोगाओं की ड्यूटी लगाई गई है। महिला जायरीन की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। आयोजक औरंगजेब शाह एवं बहारुल्लाह शाह ने सभी जायरीन और अकीदतमंदों से उर्स में शामिल होकर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कोल्हुई अभय नारायण सिंह ने बताया कि उर्स को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पीएसी और आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें