फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: काठमांडो जाने वाले हाईवे पर भूस्खलन, आवागमन बाधित

Wed, 18 Jun 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। पृथ्वी राजमार्ग के मुगलिन-मालेखु खंड के अंतर्गत चितवन के इच्चकामना ग्रामीण नगर पालिका-5 स्थित तुईन खोला के निकट भूस्खलन के चलते राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। दोनों तरफ से आवागमन बंद होने के कारण पर्यटकों के वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

नेपाल प्रशासन ने किसी तरह से मलबा हटवाया। करीब तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, मुगलिन के एसपी नरेश सुवेदी ने बताया कि मंगलवार सुबह भारी बारिश के कारण चितवन में इच्छाकामना ग्रामीण नगर पालिका-5 में तुइन खोला में भूस्खलन हो गया।
भूस्खलन के कारण दो तरफ सड़क अवरुद्ध हो गई। उत्खनन मशीनों का उपयोग करके मलबा हटवा दिया गया। सैकड़ों भारतीय एवं नेपाली पर्यटक वाहन फंस गए। तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को परेशानी न हो सका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें