फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: काठमांडो मार्ग मुगलिंग में भूस्खलन, आवागमन ठप

Mon, 17 Jun 2024 05:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोनौली से काठमांडो जाने वाले मुख्य मार्ग पृथ्वी राजमार्ग के मुगलिंग मालेखु खंड के अंतर्गत चितवन के इच्चकामना ग्रामीण नगर पालिका-3 स्थित फिस्लिंग और मौवाखेला के बीच भूस्खलन हो गया है। इसके चलते राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। यातायात विभाग ने पहले ही एडवाइजरी जारी की थी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय, मुगलिन के प्रमुख निरला भंडारी ने बताया कि निर्माण के दौरान खोदी गई जगह पर सोमवार सुबह से भूस्खलन के चलते राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सड़क से मलबा हटाने का काम जारी है। भूस्खलन के चलते सैकड़ों भारतीय और नेपाली पर्यटकों के वाहन फंस गए हैं। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते से जाना पड़ रहा है। भूस्खलन के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
नेपाल यातायात ने तीन दिन पहले यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें बताया गया है कि सोनौली से काठमांडो जाने वाले मार्ग के बीच नारायण घाट मुगलिंग सड़क पर 25 स्थानों पर भूस्खलन का खतरा है। इसमें मौरी ब्रिज, नामसी ब्रिज, कालीखोला और तुइन ब्रिज इलाकों में खतरा ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें