फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में आई बस, एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन की चपेट में आई बस, एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के नवलपरासी जिले के दाउने में बृहस्पतिवार रात भूस्खलन की चपेट में आई बस में सवार युवक की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस राहत बचाव में जुट गई है।
सभी घायलों का इलाज भरतपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। साथ ही भूस्खलन से काठमांडू जाने के लिए मार्ग भी बंद हो गया है। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे भैरहवा से नारायण घाट जा रही बस अभी नवलपरासी को पार कर दाऊने की तरफ जा रही थी। उसी दौरान लगातार हो रही बारिश के कारण हुए भूस्खलन की चपेट में आकर बस 30 फिट नीचे खाई की तरफ गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवलपुर पुलिस डीएसपी मोहन बहादुर खत्री ने बताया कि बस यात्रियों को लेकर नारायण घाट जा रही थी। उसी दौरान दाऊने के निकट विश्वकर्मा मंदिर के पास बस भूस्खलन की चपेट में आकर तीस फिट नीचे खाई में गिर गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनमें हरिश्चंद्र केसी निवासी आठबीस कोठ जिला रुकुम की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायलों का उपचार हो रहा है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण एकतरफा खुला मार्ग फिर बंद हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें