फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या का आरोपित साढ़ू गिरफ्तार, महिला से संबंध के चलते हुई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या का आरोपित साढ़ू गिरफ्तार, महिला से संबंध के चलते हुई थी हत्या
विज्ञापन

फरेंदा। बृजमनगंज क्षेत्र के बनगढ़िया पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की सुबह हत्या कर शव को फेंके जाने वाले मामले का शुक्रवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। रिश्तेदारी की महिला से संबंध के चलते राजू विश्वकर्मा (22) की गला दबाकर हत्या की गई थी।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि पूछताछ में आरोपित साढ़ू ने राजू विश्वकर्मा की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने मृतक के भाई के तहरीर पर आरोपित साढ़ू सतीश विश्वकर्मा निवासी सिसवनिया थाना पुरंदरपुर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, आरोपी सतीश ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि 21 सितंबर को अपनी मोटरसाइकिल लेकर करमहवां राजू के घर गया था। वहां से दोनो एक ही मोटरसाइकिल पर बैठकर छोटे साढ़ू कमलेश के घर बृजमनगंज क्षेत्र के बरडाड़ के टोला झिंगुरीजोत जाने के लिए लेहड़ा स्टेशन पहुंचे। वहां से मोबाइल के जरिए छोटे साढ़ू को बुलाया गया।
कमलेश को लेने के लिए राजू उसकी मोटरसाइकिल से गया। दोनों एक साथ लेहड़ा स्टेशन पहुंचे। वहां पर तीनों ने दुकान पर शराब पी और कमलेश के घर पहुंचे। कमलेश की पत्नी शराब के नशे में देखकर गुस्सा होकर खाना बनाने से इंकार कर दिया। राजू के साथ रात में ही वह अपने घर के लिए मोटरसाइकिल से चल दिया। बाइक राजू चला रहा था। रिश्तेदारी की महिला से संबंध के चलते वह राजू को रास्ते से हटाना चाहता था। शराब के नशे में होने के कारण बनगढ़िया पेट्रोल पंप के सामने मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। गिरने के कारण राजू बेहोश हो गया।
विज्ञापन

आरोपित ने बताया कि उसने मौका देखकर एक हाथ से राजू का मुंह और दूसरे से उसका गला दबाया। कुछ देर के बाद राजू की मौत हो गई। वह जंगल के रास्ते लखनऊ भागने की फिराक में था कि पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक ने 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा करने वाली टीम की सराहना करते हुए पांच हजार रुपये का इनाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें