फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 99 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र की ग्रामसभा सिंदुरिया निवासी कलसुम निशा ने पति को विदेश भेजने का झांसा देकर 99,000 की ठगी का आरोप लगाया है। कलसुम निशा ने कोठीभार थाने पर आरोपी को बचाने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़िता कलसूम निशा ने कोठीभार थाने में दिए तहरीर में बताया कि ग्रामसभा रजवल मदरहा निवासी एक व्यक्ति जो विदेश भेजने का कार्य करता है। उसने मेरे पति से विदेश भेजने के नाम पर कई किश्तों में जावेद और आकाश राव के खाते में 99000 रुपये जमा कराए। रकम जमा किए आठ महीने बीतने के बाद भी उक्त व्यक्ति ने न तो वीजा दिया और न ही रुपये वापस किए। कलसुम निशा का आरोप है कोठीभार थाने की पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में कोठीभार थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें