फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, 11 गांवों की अंतिम अधिसूचना जल्द

विज्ञापन
रेलवे के लिए सर्वे करती टीम।स्रोत टीम
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में प्रस्तावित घुघुली-महराजगंज-आनंदनगर रेल लाइन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। परियोजना के तहत दूसरे चरण के पांच गांवों के लिए प्रथम गजट अधिसूचना जारी हो चुकी है। जबकि छह गांवों के लिए गजट पहले ही हो चुकी है। अब 11 गांवों के लिए एक साथ फाइनल गजट जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके बाद किसानों को मुआवजा देने के लिए अवार्ड तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घुघुली से शुरू होकर महराजगंज होते हुए आनंदनगर जंक्शन तक प्रस्तावित रेल लाइन 52.70 किलोमीटर लंबी होगी। परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में घुघुली से महराजगंज तक 24.8 किलोमीटर की रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसमें 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रभावित किसानों को मुआवजा भी मिल चुका है। रेलवे विभाग ने पहले चरण के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। रेल लाइन के रूट में लगभग 50 मकान, दो निजी स्कूल और 900 पेड़ प्रभावित हो रहे हैं। इनमें से 350 पेड़ों की कटाई का काम पूरा हो चुका है। विभाग के अनुसार, प्रभावित मकान मालिकों के लिए मुआवजा अवार्ड तैयार किया जा चुका है लेकिन अभी तक मकान मालिकों ने मुआवजा स्वीकार नहीं किया है।
दूसरे चरण में, नौ गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है और प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरित करने का कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त, दूसरे चरण के छह गांवों खजुरिया, महदेवा, गोबिंदपुर, गोपालपुर, खनुआ और परसिया बुजुर्ग के लिए प्रथम गजट अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। पांच अन्य गांवों देउरहा, जंगल जोगिया बारी, अलदहिया महदेवा, गोपालपुर और कम्हरिया बुजुर्ग के लिए भी प्रथम गजट अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब इन 11 गांवों के लिए फाइनल गजट अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फाइनल गजट अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा अवार्ड तैयार किया जाएगा। इसके तहत किसानों के खेतों के गाटा (प्लॉट) नंबरों का सर्वे कर मुआवजे की राशि निर्धारित की जाएगी। मुआवजा वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी और त्वरित बनाने के लिए प्रशासन और रेलवे विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। प्रभावित किसानों और मकान मालिकों को मुआवजा देने के बाद निर्माण कार्य को और तेज किया जाएगा।
रेल लाइन निर्माण के लिए दूसरे चरण के पांच गांवों में भूमि अधिग्रहण के पहले गजट अधिसूचना जारी की गई है। इससे पहले छह गांवों में गजट नोटिफिकेशन जारी हुआ था। कुल मिलाकर 11 गांवों में फाइनल गजट अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएंगी। इसके बाद अन्य प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
नंद प्रकाश मौर्य, भूमि अध्याप्ति अधिकारी
घुघुली से महराजगंज तक 24.8 किमी रेल लाइन निर्माण का काम चल रहा है। इसके दायरे में आने वाले मकान स्वामियों को निर्देश दिया है कि वह अविलंब मकानों को खाली कर दें, जिससे रेल लाइन परियोजना को जल्द से आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

-अजय कुमार, सेक्शन इंजीनियर, रेलवे विभाग गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें