फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लक्ष्मी पूजन की धूम, जगह-जगह स्थापित की गईं प्रतिमाएं

Sun, 19 Oct 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
खलीलाबाद के ​भिटवा रामनगर मुहल्ले में मां लक्ष्मी की प्रतिमा । संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापना के साथ शहर भक्ति के रंग में रंग गया। मां लक्ष्मी की आराधना के साथ ही भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि से नगर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। भक्त मां के जयकारों और आरती के सुरों में झूम उठे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजन-अर्चन की।
विज्ञापन

मंदिरों, पंडालों और घरों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शाम होते-होते नगर के गलियों और चौराहों पर भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देने लगी, जिससे पूरा वातावरण दिव्य और उल्लासपूर्ण हो गया। जिले में 988 जगहों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई है। जिले में लक्ष्मी पूजन की धूम मची हुई है। विभिन्न स्थानों पर समितियों का गठन कर धन, संपदा व ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी, ज्ञान की देवी माता सरस्वती व भगवान गणेश की स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को श्रद्धालु जुटने लगे हैं। शनिवार को सभी प्रतिमाओं के पट वैदिक मंत्रोच्चार के बाद खोल दिए गए।
पट खुलते समय रात अधिक होने व धनतेरस की खरीद में व्यस्तता के कारण अधिक संख्या में श्रद्धालु नहीं पहुंच सके थे, लेकिन चतुर्दशी अर्थात छोटी दीपावली को सुबह की आरती से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं की आवाजाही दर्शन व चढ़ावा अर्पित करने के लिए जुटी दिखीं। रात के समय भजन-कीर्तन व जगराते के आयोजन में भी बढ़-चढ़कर लोग जुटे तथा माता को प्रसन्न करने में जुटे दिखे। इसके साथ ही पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे है। खलीलाबाद, मेंहदावल, धर्मसिंहवा, बखिरा, बेलहर, नाथनगर, धनघटा, हरिहरपुर, कांटे समेत अन्य जगहों पर मां लक्ष्मी की 988 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें