फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी वीजा पासपोर्ट के खेल में लाखों का वारा-न्यारा

Sat, 26 Jul 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। फर्जी वीजा पासपोर्ट के खेल में लाखों का वारा न्यारा हो रहा है। नौकरी की चाहत में जालसाजों के गिरफ्त में बेरोजगार फंस रहे हैं। उन्हें न तो नौकरी ही हासिल हो रही है और न ही दी गई रकम मिल पा रही है। ऐसे मामले अक्सर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

फर्जी वीजा, पासपोर्ट देकर रकम लेने के बाद जालसाज किनारा कस ले रहे हैं। भटगांवा उर्फ तरकुलवा की नाजमा बेटे को विदेश भेजने के लिए 12 मई 2025 को दो लाख 20 हजार रुपये एजेंट को दी, लेकिन उनके साथ धोखा हो गया।
वह इधर-उधर भटकती रहीं। पुलिस के पास जाने पर भी आरोपी पर केस दर्ज नहीं हुआ तो न्यायालय पहुंची। इसके बाद धनेवा धनेई टोला गुबडुआ निवासी आरोपी आरोपी अब्दुल्ला पर केस दर्ज हुआ है। नाजमा कहती हैं कि बेटा अब्दुल्ला व अमानुल्लाह को विदेश भेजने के लिए अब्दुल्ला निवासी धनेवा धनेई टोला गुबडुआ को 2,20,000 दो लाख बीस हजार रुपये दी। उन्होंने बताया कि 30 मई को बेटे जब मुंबई एअरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां जांच में पता चला की सबकुछ फर्जी है। इसके बाद फोन करने पर एजेंट ने बात नहीं सुनी। उसने फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन

फर्जी बीजा देकर किनारा कस लिए। 12 जून 2025 को करीब चार बजे शाम को सदर कोतवाली क्षेत्र के गबडुआ गांव में अब्दुल्ला के घर रुपया मांगने गई तो अब्दुल्ला ने अपशब्द बोलकर घर से भगा दिया और बोला कि रुपये नहीं दूंगा। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास जाने पर न्यायालय में 23 जून को वाद दाखिल की। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में आरोपी अब्दुल्ला निवासी धनेवा-धनेई टोला गबडुआ पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें