महराजगंज। परिवहन विभाग ने स्मार्ट डीएल पर फोटो और हस्ताक्षर में संशोधन की प्रक्रिया 20 जुलाई से लागू कर दी है। महज तीन दिन में विभाग को 23 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदनों को एआरटीओ की लॉग इन से अग्रसारित कर दिया गया है। संशोधन के लिए 400 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
स्मार्ट डीएल पर फोटो व हस्ताक्षर बदलने की प्रक्रिया पहली अप्रैल से सूबे में ऑनलाइन कर दी गई। लेकिन जनपद में एआरटीओ पद रिक्त होने से इसे प्रभावी नहीं किया जा सका। आयुक्त स्तर से जारी आदेश के बाद भी जनपद में यह प्रक्रिया ऑफलाइन बनी हुई थी। लेकिन एआरटीओ की तैनाती के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया को 20 जुलाई से प्रभावी कर दिया गया है। इच्छुक आवेदक घर से ही विभागीय वेबसाइट के डीएल सर्विस विकल्प के जरिए इस बदलाव के लिए आवेदन कर सकते हैं। संवाद