फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लज्जा भंग का आरोपी शांति भंग में पाबंद!

विज्ञापन
विज्ञापन
लज्जा भंग का आरोपी शांति भंग में पाबंद!
विज्ञापन

महराजगंज। सोहगीबरवा थाना क्षेत्र एक गांव में 14 अप्रैल की रात को एक आरोपी ने मकान के अंदर महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसमें नाकाम होने पर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। इस मामलें में पीड़ित महिला ने सोहगीबरवा थाने पहुंच पुलिस से न्याय के लिए गुहार लगाई तो आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई करने के बजाय शांति भंग की धारा में पाबंद कर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने शुक्रवार को राज्य महिला आयोग में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने बताया है कि हर रोज की तरह 14 अप्रैल की रात को भी मकान अंदर अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच रात करीब एक बजे गांव का ही व्यक्ति कमरे में घुस गया। उसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उससे बचने के लिए शोर मचाया तो वह लज्जा भंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। सोहगीबरवा थाना प्रभारी देवेंद्र लाल ने कहा कि आरोपी को शांति भंग की धारा में पाबंद किया जा चुका है। नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें