फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गर्मी से नींद की कमी बना रही माइग्रेन का शिकार

Sat, 25 May 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कामकाज के तनाव के बीच इन दिनों की गर्मी से नींद की कमी लोगों को माइग्रेन (आधे सिर में दर्द की समस्या) का शिकार बना रही है। केएमसी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन 10 से 12 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। यह आंकड़ा मई में ही तापमान वृद्धि के साथ बढ़ा है।
विज्ञापन

केएमसी मेडिकल कालेज के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि अधिक तापमान लोगों की सेहत पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव डालता है। धूप व गर्मी से लोग कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। आजकल समाज में भौतिक चकाचौंध और काम का दबाव है, उससे लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। गर्मी में यह तनाव लोगों को माइग्रेन का शिकार बना रहा है। नींद पूरी न होना भी एक वजह है।
चिकित्सक ने बताया कि माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है। इसके पीछे मनोवैज्ञानिक कारणों के अतिरिक्त शरीर में पानी की कमी होना भी प्रमुख कारण है। गर्मियों में शरीर से पसीना अधिक निकलता है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है। इस कारण यह समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। बताया शुक्रवार को माइग्रेन से संबंधित 11 मरीज इलाज के लिए आए।
विज्ञापन


सिर में रह-रहकर होता है दर्द
माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है। इस बीमारी में सिर के एक हिस्से में तेज दर्द होता है। आमतौर पर यह परेशानी सिर के आधे हिस्से में रहती है। इस बीमारी से सिर में रह-रहकर दर्द होता है। दर्द के साथ उल्टी, चिढ़-चिढ़ापन महसूस होना, गुस्सा आना आदि भी लक्षण हैं।

बचाव के उपाय
गर्मी के मौसम में शरीर से पानी अधिक निकलता है। इसलिए शरीर में पानी की कमी न होने दें। खूब पानी पीयें। आदर्श जीवन शैली अपनाएं। रात को जल्दी सोएं, सुबह जल्दी उठें। सुबह-शाम टहलने जाएं। व्यायाम, योग के साथ प्राणायाम करें। इसके साथ ही संतुलित आहार लें और तेज धूप में घर से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें