फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा, टेक्नीशियन ने कराया प्रसव

Wed, 29 Jan 2025 05:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एंबुलेंस सिर्फ मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि विशेष परिस्थितियों में त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराकर सराहना भी बटोर रहा है। बुधवार को प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला की स्थिति एंबुलेंस में ही बिगड़ती देख मौजूद इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन ने सामान्य प्रसव कराया।
विज्ञापन

प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 108-102 नंबर एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर अविनाश मिश्रा के अनुसार, बुधवार की सुबह एंबुलेंस के लिए 108 पर भावचक रुधौली के सुभाष ने फोन कर बताया कि उनकी पत्नी रीना को प्रसव पीड़ा हो रही है। काल सेंटर से सूचना जिले के एंबुलेंस संख्या यूपी 32 ईजी 0247 को दी गई।
ईएमटी अर्जुन मणि और चालक संजीव मौके पर पहुंचे तो महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। किसी तरह एंबुलेंस में लिटाया, लेकिन एंबुलेंस के आगे बढ़ते ही महिला की स्थिति बिगड़ती देख ईएमटी अर्जुन ने अपनी सूझबूझ से नार्मल प्रसव कराते हुए ईआरसीपी की मदद से प्राथमिक उपचार करते हुए जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तैनात कर्मियों व महिला चिकित्सक ने अर्जुन मणि और चालक के कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें