फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ‘बा’ की बेटियों के लिए बनेगी लैब

Wed, 12 Feb 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में लर्निंग बाई डूइंग के तहत बहुद्देशीय लैब बनेंगे। इसके लिए विभाग ने 184600 रुपये का प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि शीघ्र मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन

जनपद के 12 विकास खंडों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। एक विद्यालय वन ग्राम में चलता है। इसमें कुल 1300 बालिकाएं पंजीकृत हैं। स्कूल की बालिकाओं में विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने के लिए बहुद्देशीय लैब बनाई जाएगी। लैब में बेटियां तरह-तरह के यंत्र व उपयोगी वस्तुओं को बनाने की कला में दक्ष होंगी।
लैब लर्निंग बाइ डूइंग कार्यक्रम के तहत बनेगी। इसके लिए विभाग ने तीन माह पूर्व 14200 रुपये प्रति स्कूल के हिसाब से 13 स्कूलों के लिए प्रस्ताव भेजा है। विभाग को उम्मीद है कि नया सत्र शुरू होने से पहले अनुमति मिल जाएगी। प्रभारी बीएसए प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम के तहत राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से प्रस्ताव मांगा गया था जो काफी समय पहले भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें