फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ओपन रायफल व पिस्टल शूटिंग में कुशीनगर अव्वल, महराजगंज बना उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
बालक और बालिका दोनों वर्गों में जीता गोल्ड मेडल
विज्ञापन

समाज कल्याण इंटर कॉलेज खेसिया मंसाछापर में मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता
मंसाछापर/कुशीनगर। विशुनपुरा ब्लॉक के समाज कल्याण इंटर कॉलेज खेसिया मंसाछापर में आयोजित मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की ओपन रायफल व पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में बुधवार को कुशीनगर अव्वल रहा। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता। खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। 71 अंकों के साथ महराजगंज उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता में देवरिया से 04 बालक व 02 बालिका तथा महराजगंज से 05 बालक व 05 बालिकाओं ने भाग लिया। गोरखपुर जिले से कोई प्रतिभागी शामिल नहीं हुआ। मेजबान कुशीनगर से ओपन रायफल और पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में 05-05 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

ओपन रायफल शूटिंग बालक वर्ग में कुशीनगर की टीम ने 250 में से 144 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महराजगंज 71 अंकों के साथ उपविजेता रहा। देवरिया को मात्र 04 अंक मिले। बालिका वर्ग में कुशीनगर ने 250 में से 116 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। महराजगंज 60 अंक लेकर उपविजेता और देवरिया तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह पिस्टल स्पर्धा शूटिंग स्पर्धा के बालक व बालिका वर्ग में भी कुशीनगर विजेता और देवरिया उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी विशुनपुरा जयंत कुमार भारती और समाज कल्याण खेसिया के प्रबंधक व प्रिंसिपल नंद किशोर यादव की देखरेख में संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में नोडल शिक्षक जगनारायण गौड़, खेल व्यायाम शिक्षक बहादुर प्रसाद, अरस्तु यादव, नूरहसन, संजय कुमार, मिथिलेश, रमेश यादव और मनीष कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन

बीईओ जयंत कुमार भारती ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास होता है। मंडलीय स्तर पर कुशीनगर के विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इन होनहार खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर अवसर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें