फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुशीनगर ने बाराबंकी की टीम को हराया

Mon, 03 Feb 2025 06:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। नौतनवा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मां सावित्री मणि त्रिपाठी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 सीजन-3 में सोमवार काे कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी कुशीनगर और यूके क्रिकेट एकेडमी बाराबंकी के बीच मैच हुआ। कुशीनगर की टीम ने बाराबंकी को हराया।
विज्ञापन

यूके क्रिकेट एकेडमी बाराबंकी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी कुशीनगर की टीम ने अपने निर्धारित 30 ओवर के खेल में 22.3 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 112 रन बनाया। 113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाराबंकी की टीम ने 10.5 ओवर में 47 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
कुशीनगर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए संदीप शर्मा ने 24 और आदित्य सिंह ने 23 रनों का योगदान दिया। यू के क्रिकेट एकेडमी बाराबंकी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विराट पाल ने चार और अंश और दीपेंद्र यादव को 2.2 विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच शुभम कुशवाहा को दिया गया। मुख्य अतिथि माधो शर्मा और विशिष्ट अतिथि अवनीश उपाध्याय रहे। इस मौके पर अशोक वर्मा, शीबू कमाल, प्रदीप मिश्रा, अनरुल्ला खान, करीम खान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें