फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुशीनगर और संतकबीरनगर ने जीता मैच

Thu, 17 Oct 2024 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस लाइन में आयोजित 41वीं गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल-टेनिस प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को हुई। गोरखपुर जोन के आठ जनपदों ने हिस्सा लिया, जबकि तीन जनपदों की टीमें भाग नहीं ले सकीं। प्रतियोगिता के दौरान कई रोचक मुकाबले देखने को मिले। बृहस्पतिवार को महिला और पुरुष वर्ग के बैडमिंटन और टेबल-टेनिस प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

महिला वर्ग में संत कबीरनगर का दबदबा रहा। महिला वेटरन 45 प्लस सिंगल्स के फाइनल मुकाबले में संतकबीर नगर की सरिता नागवंशी ने कुशीनगर की शीला यादव को (11-7, 11-8) हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी वर्ग के डबल्स फाइनल में संतकबीर नगर और कुशीनगर की जोड़ी (सरिता और शीला) ने बस्ती और सिद्धार्थनगर की जोड़ी (महेल और वीरांगना) को सीधे सेटों में (11-5, 11-4) हराकर जीत हासिल की।
पुरुष वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन रहा। पुरुष ओपन सिंगल बैडमिंटन में महराजगंज के अतिश कुमार सिंह और बस्ती के बिनय यादव के बीच हुए मुकाबले में अतिश कुमार सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए (11-2, 11-5) से जीत दर्ज की। टेबल टेनिस ओपन सिंगल पुरुष वर्ग में कुशीनगर के मन्नान खान ने सिद्धार्थ नगर के चंद्रिका श्रीवास्तव को (11-8, 11-5) से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कुशीनगर के निर्भय ने श्रावस्ती के तेज बहादुर को (11-2, 11-3) के स्कोर से हराकर अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की की।
विज्ञापन

प्रथम सेमीफाइनल सिंगल्स बैडमिंटन टीम चैंपियनशिप में सिद्धार्थ नगर के इंद्रेश ने बस्ती के राकेश को (15-21, 15-21) से हराया। जबकि डबल्स सेमीफाइनल में बस्ती की जोड़ी ने सिद्धार्थनगर को (19-21, 15-21) से हराकर फाइनल में जगह बनाई। द्वितीय सेमीफाइनल में कुशीनगर के आशुतोष और विवेक की जोड़ी ने श्रावस्ती के सत्यम और वेदानंद को (21-13, 21-3) से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के आठ जिलों की टीमों ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर के खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें