फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल में भूस्खलन से सोनौली सीमा पर लगा 12 किमी लंबा ट्रकों का जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-नेपाल के अधिकारियों की सहमति से आधी रात तक खुली रहेगी सीमा
विज्ञापन

जाम में दो हजार से अधिक मालवाहक वाहन फंसे

सोनौली। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण काठमांडो जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर मालवाहक ट्रकों का करीब 12 किमी लंबा जाम लग गया है। जाम में दो हजार से अधिक ट्रक फंसे हुए हैं। दोनों देशों के अधिकारियों ने रात 12 बजे तक सीमा खोलने का निर्णय लिया है।
जानकारी के अनुसार, सोनौली सीमा पर बीते तीन दिनों से नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहनों को आगे बढ़ने में परेशानी हो रही है। रविवार को जाम की लंबाई करीब पांच किलोमीटर थी। तीन दिनों में यह बढ़कर करीब 12 किलोमीटर लंबी हो गई। इस जाम में दो हजार से अधिक मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

भारतीय क्षेत्र में सोनौली शून्य से नौतनवा के छपवा गांव तक ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है। जाम में दिल्ली, कोलकाता, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए मालवाहक वाहन फंसे हैं। लंबे इंतजार के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर नेपाल भंसार क्षेत्र में भी सैकड़ों मालवाहक वाहन खड़े हैं। इसका असर रुपनदेही, कपिलवस्तु, पोखरा सहित नेपाल के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पर भी पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों ने मालवाहक वाहनों के आवागमन का समय बढ़ाने का फैसला किया है। अब बुधवार की रात 12 बजे तक मालवाहक ट्रकों को नेपाल में प्रवेश की अनुमति रहेगी। इससे पहले सीमा पर मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिदिन सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक ही होता था।
विज्ञापन


कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में मालवाहक वाहनों के बढ़ते जाम को कम करने के लिए भारत और नेपाल के अधिकारियों ने आपसी सहमति से सीमा को रात 12 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि सीमा पर अतिरिक्त समय तक वाहनों की आवाजाही जारी रहने से ट्रकों की लंबी कतार कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें