फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोटेदारों ने तहसील पर किया प्रदर्शन

Wed, 20 Nov 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में कोटेदार मंगलवार को तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान कोटेदारों ने लाभांश और मानदेय बढ़ाने की मांग की। मांगे पूरी न होने पर चार दिसंबर को जवाहर भवन लखनऊ का घेराव करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पौहारी शरण ने बताया कि कोटेदार शासन के मुताबिक राशन वितरण का कार्य करते हैं। कोरोना काल में भी पूरे प्रदेश के कोटेदार प्रधानमंत्री अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निशुल्क वितरण किया।
प्रदेश के कोटेदार को प्रति क्विंटल महज 90 रुपये का लाभांश दिया जाता है। हरियाणा, गोवा और केरल, दिल्ली में 200 रुपये प्रति क्विंटल लाभांश मिलता है। वहीं महाराष्ट्र में 150, राजस्थान में 125 प्रति क्विंटल लाभांश मिलता है। इतना ही नहीं गुजरात में कोटेदारों को 20,000 रुपये प्रति मानदेय मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें