नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
जिले के 26 इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में 26 इंटर कॉलेजों में मंगलवार को किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन हुआ। इसमें किशोर-किशोरियों को इस अवसर में होने वाले परिवर्तन और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गईं। नुक्कड़ नाटक, खेलकूद और पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से भी जागरूक किया गया।
सरदार पटेल इंटर कालेज सोंधी लक्ष्मीपुर में में आयोजित कार्यक्रम में काउंसलर पूजा सिंह ने कहा कि एनीमिया की रोकथाम के लिए जीवन चक्र आधारित रणनीति अपनाई गई है। इसमें सभी वर्गों को सम्मिलित किया गया है। साधु शरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज बेलवां काजी में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला सलाहकार शिवेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के मैनेजर डॉ. कमरुज्जमा लारी ने बताया कि एनीमिया गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो स्वास्थ्य के साथ साथ शारीरिक एवं मानसिक क्षमता को विपरीत रूप से प्रभावित करती है।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद पांडेय, अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि किशोरावस्था में अनेक शारीरिक, मानसिक परिवर्तन होते हैं। इस दौरान सरोज सिंह, लवली वर्मा, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, उमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ विकास श्रीवास्तव, डॉ प्रीति, डॉ विजय, शेर किशुन चौधरी आदि मौजूद रहे।