महराजगंज। केएमसी के सातवें स्थापना दिवस के अवसर पर मेडिकल काॅलेज की ओर से रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग वर्ग के 950 प्रतिभागी शामिल हुए। स्वास्थ्य जागरूकता मैराथन का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने किया।
प्रतियोगिता में प्रथम ग्रुप 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 500 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। इसमें गोलू प्रथम, सतीश द्वितीय, निषाद तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में 300 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। इसमें खुशबू प्रथम, चांदनी द्वितीय, निरमा तृतीय स्थान पर रहीं। 25 साल से ऊपर आयु वर्ग के पुरुष में 450 लोग शामिल रहे। इसमें सदानंद प्रथम, रंजन द्वितीय, तृतीय स्थान पर रवि किशन रहे। मैराथन केएमसी मेडिकल काॅलेज से सक्सेना चौक व सक्सेना चौक से मेडिकल काॅलेज तक 12 किमी तक रहा। इस बीच छह मेडिकल बूथ बनाया गया, जहां प्राथमिक उपचार बॉक्स, पानी आदि की व्यवस्था रही।
कार्यक्रम संयोजक डाॅ. भानुप्रिया और डाॅ. धनंजय ने कहा कि स्वस्थ रहने को लेकर इस मैराथन का आयोजन हुआ। मेडिकल काॅलेज के सीईओ डाॅ. एसएम रफीक ने कहा कि सेहत के प्रति सभी को सचेत रहने की जरूरत है। वित्त अधिकारी जीतू मेघवाल ने कहा कि मैराथन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। नव्या इंडिया फाउंडेशन के कार्यकारी अधिकारी डॉ. देवचंद ने बताया कि फाउंडेशन जनपद के ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में शिक्षा व स्वास्थ्य परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है। इस दौरान दिनेश कुशवाहा, गुल्फ्सा,नीलू, सोनी कश्यप, मरियम, रेणु, अनुराग, अभिषेक मौजूद रहे।