फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सर्वर फेल होने से नहीं निकली खतौनी, मायूस लौटे किसान

Fri, 13 Sep 2024 07:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील में शुक्रवार को सर्वर फेल हो गया। किसान खतौनी और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए परेशान रहे। पूरे दिन तहसील कार्यालय में सर्वर ठीक होने का इंतजार करते रहे। सर्वर ठीक न होने पर मायूस लौट गए। लोगों ने कहा कि यह समस्या लगातार बनी हुई है। इसके चलते जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

बड़हरा निवासी रसीद ने बताया कि शुक्रवार को तहसील में खतौनी के लिए आया था, लेकिन सर्वर फेल होने के कारण खतौनी नहीं निकल पाई। घंटों इंतजार के बाद अब घर जा रहा हूं। पकड़ी निवासी बलबहादुर ने बताया कि खतौनी के लिए तहसील कार्यालय में गया था। ऑपरेटर ने बताया कि सर्वर की समस्या है। कल आइए देखा जाएगा, खतौनी निकलती है की नहीं। बसहिया बुजुर्ग निवासी जयगोविंद सिंह ने बताया कि दो दिनों से खतौनी के लिए परेशान हूं, लेकिन सर्वर फेल के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन


सर्वर की तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। जल्द ही इन समस्याओं को दूर किया जाएगा। ताकि जनता को राहत मिल सके।
-रमेश कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें