फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 13 को समाप्त होगा खरमास...14 से बजेगी शहनाई

Fri, 11 Apr 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 14 मार्च से चल रहा खरमास 13 को समाप्त हो रहा है। 14 से फिर शहनाई बजेगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिनके घर में शादी है वह खरीदारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

इसको देखते हुए कपड़े से लेकर कास्मेटिक व ज्वेलरी की दुकानें सजने लगी हैं। दुल्हन को लाइटवेट लहंगा तो दूल्हे राजा को कढ़ाई वाली शेरवानी भा रही है।
जिले में कपड़ों के बड़े कारोबारी अभिषेक जायसवाल के मुताबिक महराजगंज में 100 से अधिक कपड़े की बड़ी दुकान हैं जो छोटी दुकानों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करते हैं। लग्न में 100 करोड़ के आसपास कारोबार पहुंचने की उम्मीद है। महिलाओं को सिल्क की साड़ी पर हुए हाथ कढ़ाई के कार्य व गोल्डेन तार से हुई कशीदाकारी भा रही है।
इसके अलावा स्टोन व जरदोजी वाले लहंगे भी नई रेंज में आए हैं। सूती कपड़े में फैब्रिक कसीदकारी वाली कुर्ती व शार्ट जींस युवतियों को काफी पसंद आ रही है। फिटिंग शेरवानी व सिंपल सूट पुरुषों के लिए नया होगा। भारी भरकम कपड़ों की जगह लाइटवेट कपड़ों की मांग अधिक है।
विज्ञापन

ज्वेलरी कारोबार पर महंगाई का असर: कपड़ों के बाद दूसरी सबसे बड़ी खरीदारी ज्वेलरी की होती है, लेकिन इस सहालग में सोने-चांदी के रेट में हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर कम वजन वाली ज्वेलरी की मांग अधिक है। निहाल सोनी के मुताबिक रेट में तेजी के बावजूद लोग सोने की ज्वेलरी खरीद रहे हैं। दुकानों पर नई रेंज में चेन अंगूठी, झुमकी मंगवाई गई है। इसके अलावा गोल्डन डायमंड रिंग सगाई के लिए अधिक पसंद किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें