फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नगर को साफ रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी

Mon, 04 Aug 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। नगर पंचायत कार्यालय पर रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया की अध्यक्षता में स्वच्छता गोष्ठी हुई। शहर को कचरामुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सभी कर्मचारियों और नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि सभी मिलकर नगर को साफ सुथरा रखें। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया, मुलायम यादव, मोहम्मद अनस मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बिजली बिल से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं
महराजगंज। रविवार को बृजमनगंज विद्युत उपकेंद्र में बिजली बिल सुधार के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के दर्जनों उपभोक्ताओं ने अपने बिजली बिल से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 12 उपभोक्ताओं के बिलों में सुधार किया गया। शिविर के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने उपभोक्ताओं के बिजली मीटरों की जांच भी की। इस दौरान 13 मीटर खराब पाए गए। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता ई.चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार शिविरों का आयोजन कर रहा है। संवाद
योग शिविर को लेकर चर्चा
महराजगंज। शहर के श्री रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार को योग शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें योग शिविर को लेकर चर्चा की गई। गांव-गांव योग से लोगों को जोड़ने के लिए शिविर कराने पर विचार-विमर्श किया गया। योग शिक्षक संत वर्मा ने कहा कि योग से निरोग रहने के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर देने की जरूरत है। शिविर के माध्यम से लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें