महराजगंज। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण एक तारीख से राजकीय माध्यमिक स्कूलों में प्रभावी है। राजकीय की बेटियों के लिए शुरू हुए इस प्रशिक्षण योजना का लाभ बालकों को भी मिल रहा है। वह भी प्रशिक्षण की अतिरिक्त कक्षा का हिस्सा बने देखे जा रहे हैं।
जनपद में 29 राजकीय माध्यमिक स्कूल संचालित हैं। इसमें करीब 6000 के नामांकन हैं। बेटियों की संख्या 2000 से अधिक है। इन्हें तीन माह के लिए जूडो व आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने की योजना के तहत 15-15 हजार रुपये का बजट प्राप्त कराया गया है।
विभाग ने कुल 10 प्रशिक्षकों की तैनाती इसके लिए जुलाई में की जो पहली अगस्त से अलग-अलग समय पर 40 मिनट की अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। यह प्रशिक्षण तो सिर्फ बेटियों के लिए है, लेकिन प्रशिक्षण की अतिरिक्त कक्षा में बालक भी शामिल होकर लाभ ले रहे हैं।
राजकीय माध्यमिक स्कूल सिंहपुर में बेटियों के साथ बालक भी जूडो का दांव पेंच सीखते मिलीं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल में बालिकाओं के साथ बालक भी शिक्षा लेते हैं। आत्मरक्षा सिखाने की योजना योजना तो बेटियों के लिए ही है, लेकिन प्रशिक्षण स्कूल के बालक भी ले रहे। साथ पढ़ने वाली बेटियों को आपत्ति भी नहीं है, इसलिए प्रशिक्षण क्लास में कोई रोकटोक स्कूल प्रशासन नहीं कर रहा।