फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक्सपायरी दवाओं को अलग रखकर समय से कराएं नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चार अक्तूबर को होगी जिला स्तरीय बैठक, व्यापारियों ने जताई सहमति
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल कस्बे में बुधवार को केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि एक्सपायरी दवाओं को अलग करते हुए उसे नष्ट कराएं।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभू लाल वर्मा ने कहा कि दवा दुकानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। एक्सपायरी दवाओं को बिक्री वाली दवाओं से अलग कर सुरक्षित रखा जाए। इन्हें समय से नियमानुसार नष्ट कराया जाए या नॉट फॉर सेल का स्टीकर लगाया जाए। दवाओं के बिलों को क्रमवार फाइल में सुरक्षित रखने और बिक्री के समय कैश मेमो काटने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में आगामी चार अक्टूबर को प्रस्तावित जिला स्तरीय बैठक पर भी चर्चा हुई, जिस पर व्यापारियों ने सहमति जताई। बैठक में एसोसिएशन के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश कुशवाहा, उपाध्यक्ष कन्हैया प्रसाद मद्धेशिया, दीनदयाल गुप्त, ओमप्रकाश मिश्र, विद्यानिवास पांडेय, हिमांशु गुप्त, विजय कुमार, मोहित गुप्ता, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें