फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमी व प्रेमिका को पकड़ने फरेंदा पहुंची कर्नाटक पुलिस, ले गई साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस दोनों को ले गई अपने साथ, कर्नाटक के बंगलूरू थाने में दर्ज है प्राथमिकी
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र का एक युवक कर्नाटक की किशोरी (17) को बहला-फुसलाकर फरेंदा लेकर चला आया। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को कर्नाटक पुलिस फरेंदा पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को थाने ले आई। इस दौरान किशोरी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। काफी प्रयास के बाद पुलिस दोनों को साथ ले गई।
फरेंदा थाना क्षेत्र का भैसहिया निवासी एक युवक कर्नाटक के एक शहर में कपड़ा की फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री में ही काम कर रही किशोरी से युवक को प्रेम हो गया। युवक करीब तीन चार माह पूर्व किशोरी को भगा कर फरेंदा ले आया। जानकारी होने के बाद लड़की के परिजनों ने महिला थाना बंगलुरू में तहरीर दिया। कर्नाटक पुलिस ने युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। शनिवार को कर्नाटक पुलिस महिला एसआई शुभाएन, हेड कांस्टेबल जगदीश व महिला कांस्टेबल श्रुति के साथ फरेंदा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम स्थानीय फरेंदा पुलिस की मदद से प्रेमी व प्रेमिका को बरामद कर फरेंदा थाने ले आई। फरेंदा थाने पर काफी देर तक किशोरी हंगामा करती रही। वह युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। काफी देर के बाद कर्नाटक पुलिस किशोरी और आरोपी युवक को पकड़ कर साथ ले गई। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि कर्नाटक से पुलिस पहुंची थी। पुलिस टीम प्रेमी-प्रेमिका को साथ ले गई। स्थानीय थाने पर काेई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें