फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पिस्टल बेचने वाले आरोपी युवक का पता लगाने नौतनवा पहुंची कर्नाटक पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक के कलबुर्गी जनपद के वाड़ी थाना के एएसआई टीम के साथ पहुंचे
विज्ञापन

हत्या के एक मामले में आरोपी ने नौतनवा के युवक से 2017 में पिस्टल खरीदने की दी थी जानकारी
नौतनवा। हत्या के एक मामले में असलहा बेचने वाले आरोपी का पता लगाने नौतनवा पहुंची कर्नाटक पुलिस आरोपी की छानबीन में जुटी हुई है। नौतनवा पुलिस के सहयोग से कर्नाटक पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी आरिफ नौतनवा का ही निवासी है या कहीं और का।

जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक के कलबुर्गी जनपद के वाड़ी थाना के एएसआई कुमार वैश्य अवधानी रविवार को दोपहर बाद पुलिस बल के साथ पिस्टल बेचने वाले आरोपी का पता लगाने के लिए नौतनवा थाने पर पहुंचे। जहां नौतनवा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी का पता लगाने में जुट गए। एएसआई कुमार वैश्य अवधानी ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में एक हत्या हुई थी जिसमें कुछ आरोपी पुलिस कस्टडी में लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मुंबई में काम करता था जहां एक युवक से मुलाकात हुई थी। उसने 2017 में उस युवक से 40 हजार रुपए में एक पिस्टल खरीदा था। पिस्टल बेचने वाला आरोपी आरिफ निवासी नौतनवा बताया था इसके अलावा उसने कोई अन्य पता नहीं बताया था। एएसआई कुमार वैश्य अवधानी ने बताया कि आरोपी के बताने के अनुसार पिस्टल बेचने वाले आरोपी युवक का पता लगाने नौतनवा आए हैं। सीओ नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि एक आरोपी का पता लगाने कर्नाटक पुलिस थाने पर आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें