महराजगंज। स्थानीय स्टेडियम परिसर में बुधवार को सीनियर महिला आमंत्रण बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाडियों ने बेहतर खेल प्रतिभा दिखाई। बड़े महानगरों से आए खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उप क्रीडा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबलों में 45 से 48 भारवर्ग में कानपुर की जानवी और झांसी की श्वेता पाल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कानपुर की जानवी विजेता रहीं। इसी भार वर्ग में दूसरी सेमीफाइनल मुकाबला लखनऊ की कांती और कुशीनगर की तन्नू गौंड के बीच हुआ। इसमें कुशीनगर की तन्नू गौंड विजेता रहीं।
सेमीफाइनल 48 से 50 किग्रा भार वर्ग का मुकाबला झांसी की निदा खान और लखनऊ की शिवानी के बीच हुआ। इसमें झांसी की निदा खान विजेता रहीं। 48 से 50 किग्रा भार वर्ग में सेमीफाइनल मुकाबला कुशीनगर की शिल्पा यादव और कानपुर की नेहा पाल के बीच खेला गया। इसमें शिल्पा यादव विजेता रहीं। 50 से 52 किग्रा भार वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कानपुर की उम्मेनवा और महाराजगंज की कृति रौनियार के बीच खेला गया, जिसमें कृति रौनियार विजेता रहीं। 50 से 52 किग्रा भार वर्ग में कुशीगर की सोनी शर्मा और लखनऊ की सानिया तुबा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें कुशीनगर की सोनी शर्मा विजेता रहीं।
52 से 54 किग्रा भार वर्ग में प्रथम सेमी फाइनल मैच लखनऊ की नूर आयशा और कानपुर की आस्था के मध्य खेला गया। इसमें कानपुर की आस्था ने बाजी मारी। 52 से 54 किग्रा भार वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला महाराजगंज की रानी गौतम और कुशीनगर की आयुष प्रजापति के मध्य खेला गया। इसमें कुशीनगर की आयुष प्रजापति विजेता रहीं। 54 से 57 किग्रा भार वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला निशा परिहार कानपुर और पुष्पांजलि झांसी के मध्य खेला गया जो बराबर रहा। यह मैच कल खेला जाएगा।
54 से 57 किग्रा भार वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल मैच लखनऊ की पूजा कुमारी और कुशीनगर की अपराजिता मनी के बीच खेला गया। इसमें कुशीनगर की अपराजिता मनी विजेता बनीं। 70 से 75 किग्रा भार वर्ग में प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में कुशीनगर की करुणा चौबे और महाराजगंज की प्रियंका यादव के बीच खेला गया, जिसमें कुशीनगर की करुणा चौबे विजय रहीं।
70 से 75 किग्रा भार वर्ग में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले लखनऊ की खुशी रहेजा और कानपुर की शिखा सिंह के बीच खेला गया जिसमें लखनऊ की खुशी रहेजा ने बाजी मारी।