महराजगंज। शनिवार को जन्माष्टमी की पावन बेला में सिर्फ कृष्ण ही नहीं बल्कि लक्ष्मी स्वरूपा राधा का आशीर्वाद भी दो परिवारों को मिला। इस विशेष तिथि को जिला महिला अस्पताल में कुल तीन महिलाओं का सिजेरियन प्रसव कराया गया। जन्म के बाद अस्पताल प्रशासन ने जच्चा बच्चा स्वस्थ बताया।
जिला अस्पताल में सामान्य प्रसव के लिए भर्ती तीन प्रसूताओं का प्रसव सामान्य प्रसव का समय बीत जाने के कारण शनिवार दोपहर के बाद सिजेरियन विधि से कराया गया। सर्वप्रथम 21 वर्षीय सिसवां बाजार नगर निकाय निवासिनी गीता चौहान का प्रसव इस विधि से हुआ जिसमें राधा (बालिका) तो इसके बाद निचलौल की 18 वर्षीय अंकिता का प्रसव कराकर कान्हा (बालक) का जन्म कराया गया। अंतिम सिजेरियन सदर के हरपुर तिवारी निवासी 25 वर्षीय वंदना का कराया गया जिसमें राधा (बालिका) का जन्म हुआ। जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी ने बताया कि शल्य चिकित्सा के