फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रीकृष्ण के जयकारे के बीच निकाली कलश यात्रा

Thu, 13 Feb 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर क्षेत्र के ग्राम परासखांड़ के रामजानकी मंदिर में बुधवार को नौ दिवसीय श्रीकृष्ण महायज्ञ शुरू हुआ। गाजे-बाजे एवं श्रीकृष्ण के जयकारे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों कन्याएं अपने सिर पर कलश रखकर यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं।
विज्ञापन

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर जोगा टोला, झुंगवा चौराहा, शेखपुरवा, बड़हरा राजा होते हुए रोहिन नदी के चानकी घाट पर पहुंची, जहां कलश में जल भरकर दोबारा यज्ञ स्थल पर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से कलश को स्थापित किया गया।
यज्ञ समिति के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने बताया कि दिन एवं रात में रामलीला का मंचन किया जाएगा। कलश यात्रा में रामाज्ञा गौतम, परमवीर वर्मा, संदीप जायसवाल, पंकज कन्नौजिया, सोहन यादव, नंदू वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें