फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नागपंचमी पर बगापार में होगी कबड्डी प्रतियोगिता, 25 टीमें लेंगी हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
17 अगस्त को बगापार विशुनपुरवा स्थित करड़ माता मंदिर परिसर में जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का होगा आयोजन
विज्ञापन

लगभग 200 खिलाड़ी प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
महराजगंज। नागपंचमी के अवसर पर 17 अगस्त को बगापार विशुनपुरवा स्थित करड़ माता मंदिर परिसर में जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्वाह्न 11 बजे होगा।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 25 टीमें भाग लेंगी। इसमें करीब 200 खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। ग्रामीण परिवेश में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर आसपास के गांवों के युवाओं में उत्सुकता देखी जा रही है। आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक राष्ट्रीय पहलवान एवं स्पोर्ट्स कोच श्यामकरन यादव और बॉक्सिंग कोच राहुल चौरसिया हैं। श्यामकरन यादव ने बताया कि कबड्डी भारत का पारंपरिक और लोकप्रिय खेल है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन खिलाड़ियों को उचित मंच नहीं मिल पाता है। इसी उद्देश्य से जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ताकि उभरते खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी विकसित करता है। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें