फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कैशबैक का झांसा देकर जेई से लगभग चार लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बनकर किया था फोन, क्रेडिट कार्ड के कैशबैक दिया था झांसा
विज्ञापन

99,408 रुपये की निकासी कर पीड़ित के खाते पर लोन लेकर निकाल लिए तीन लाख
महराजगंज। ऑनलाइन वित्तीय साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताकर लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक दिलाने का झांसा दिया और ओटीपी हासिल कर करीब 4 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड-1 में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत सतीश कुमार गौतम ने बताया कि 13 जुलाई 2026 को शाम करीब चार बजे उनके मोबाइल पर एक नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम दिनेश कुमार बताते हुए खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बताया। उसने क्रेडिट कार्ड पर कैशबैक मिलने की बात कहकर उन्हें अपने झांसे में ले लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि साइबर ठग ने ओटीपी की जानकारी हासिल कर उनके क्रेडिट कार्ड से 99,408 रुपये की निकासी कर ली। इसके बाद उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 3,11,901 रुपये का व्यक्तिगत ऋण करा दिया। ऋण की रकम खाते में पहुंचते ही आरोपी ने उसमें से 2,99,999 रुपये इंडसइंड बैंक के एक खाते में ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन


पीड़ित के अनुसार क्रेडिट कार्ड से निकाली गई रकम और बैंक खाते से ट्रांसफर की गई राशि मिलाकर कुल 3,99,407 रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी हुई है। घटना की जानकारी होने के बाद उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें