फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ ने सदर सीएचसी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
सदर सीएचसी का निरीक्षण करते जेडी हेल्थ। 
विज्ञापन
सीएचसी पर पहुंचने वाले हर मरीज का त्वरित इलाज करने का दिया निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज। गोरखपुर मंडल के ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ डॉ. एके गर्ग ने बृहस्पतिवार को सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. एके गर्ग ने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर स्टाफ की नियमित उपस्थिति और ड्यूटी आवंटन पर विशेष ध्यान दिया।
ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ ने लेबर रूम का दौरा कर उपलब्ध सुविधाओं, प्रसव की संख्या तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। डॉ. एके गर्ग ने पैथोलॉजी विभाग में जांच सुविधाओं, रिपोर्टिंग समय और उपकरणों की कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया। साथ ही दवा स्टॉक की जांच कर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, एक्सपायरी डेट और स्टोरेज व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सीएचसी पर पहुंचने वाले हर मरीज को त्वरित, प्रभावी और नि:शुल्क इलाज उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही, मनमानी या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई कमी पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और समर्पण के साथ कार्य करें तथा सभी योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा योजना आदि का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सीएचसी अधीक्षक एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह, अन्य चिकित्सक, स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें