फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सदस्यों की कम उपस्थिति पर स्थगित की गई जिला पंचायत की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सदस्यों की कम उपस्थिति पर स्थगित हुई जिला पंचायत की बैठक
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत बोर्ड की शनिवार को आयोजित बैठक को कम महिला सदस्यों के आने की वजह से स्थगित कर दिया गया। पुन: बैठक किए जाने के लिए जिला पंचायत की ओर से अगली तिथि निर्धारित करते हुए इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।
शासन की ओर से मिशन शक्ति के चौथे चरण में महिलाओं की सुुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर अधिक जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने व अपने क्षेत्र में आगे बढ़कर मिथक तोड़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर में 12.30 बजे से बैठक आयोजित की गई थी। जिला पंचायत सभागार में पहुंचने पर अधिकारियों व सदस्यों ने देखा कि 47 सदस्यों वाले इस बोर्ड में 17 महिला सदस्यों में से महज दो ही महिला सदस्य उपस्थित हैं। महिलाओं के बिंदु पर चर्चा होने व उनकी कम उपस्थिति को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया। साथ ही कहा कि अगली बैठक की सूचना सभी सदस्यों को उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, फरेंदा विधायक वीरेंद्र चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल समेत सभी अधिकारी व जिला पंचायत सदस्य एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिला पंचायत की बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर चर्चा की जानी थी। सिर्फ दो महिला सदस्यों की मौजूदगी को देखते हुए अध्यक्ष की अनुमति से बैठक को स्थगित किया गया है। नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
- रमेश सिंह, अपर मुख्य अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें