फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख से सुधरेगी जिला अस्पताल की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन लाख से सुधरेगी जिला अस्पताल की व्यवस्था
विज्ञापन

महराजगंज। जिला अस्पताल के आपरेशन थिएटर और जच्चा-बच्चा वार्ड के दिन बहुरेंगे। अस्पताल प्रबंधन इनकी कमियों को दूर करने के लिए तीन लाख रुपये की धनराशि खर्च करेगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से सरकारी अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली गर्भवतियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्था सुधारी जा रही है। सुरक्षित प्रसव को ध्यान में रख लक्ष्य कार्यक्रम के तहत अस्पताल के आपरेशन कक्ष और जच्चा-बच्चा वार्ड की कमियों को दूर किया जाएगा। जिला अस्पताल के गुणवत्ता प्रबंधक अबु इस्लाम ने कहा कि लक्ष्य कार्यक्रम के मानकों के मुताबिक अस्पताल तैयार किया जाएगा। जच्चा-बच्चा वार्ड में अटैच शौचालय, वाश बेसिन आदि सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। सीएमएस डॉ. आरबी राम ने बताया कि जिला अस्पताल को धन प्राप्त हो गया है। कक्ष के बन जाने से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के उपरांत बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें