फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादकारियों का हित ही सर्वोच्च प्राथमिकता : जिला जज

विज्ञापन
पीसीएस जे में चयनित मेधावी को जिला जज संजय कुमार डे ने सम्मानित किया - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
फरेंदा(महराजगंज)। उत्तर प्रदेश पीसीएस जे में चयनित तहसील के तीन मेधावी का सम्मान सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने किया। मुख्य अतिथि जिला जज संजय कुमार डे ने तीनों चयनित मेधावियों में करिश्मा जायसवाल, शशि प्रभा व धर्मेंद्र भारती को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने वादकारियों के हित को सर्वोच्च बताते हुए कार्य करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

जिला जज ने कहा कि न्यायिक सेवा परीक्षा में चयनित मेधावी की सफलता के पीछे उनकी कठिन परिश्रम है, जिसने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। सम्मान समारोह से मनोबल बढ़ता है। इस आयोजन को देखकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने बार के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि काम करते हुए बार व बेंच का तालमेल जरूरी है। न्यायिक अधिकारी के लिए वादकारी का हित ही सर्वोच्च होता है। इसको ध्यान में रखकर कार्य करें। एडीजे विश्वभंर प्रसाद ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनके मेहनत और लगन सेेेे ही न्यायिक क्षेत्र में उन्नति मिली है। बार के अध्यक्ष अरविंद मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र के तीनों होनहारों के सफलता ने साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। उनके मेहनत ने क्षेत्र व जिलें का नाम रोशन किया है। पूर्व अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि सम्मान समारोह से आगे बढ़ने वाले युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम को सीजेएम छांगुर राम, सिविल जज गौरव प्रकाश, विनोद चंद मणि, ओमप्रकाश पांडेय, शैलेंद्र श्रीवास्तव, सतेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन प्रेम सिंह ने किया। इस दौरान सीओ अशोक कुमार मिश्रा, स्कंद श्रीवास्तव, अरविंद उपाध्याय, राम सहाय गुप्ता, शंभू यादव, सुधाकर पांडेय, संग्राम प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें