फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था में ‘जी राम जी’ महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने एक रिसॉर्ट में बैठक की। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम को उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने और ग्राम्य विकास के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य हासिल करने की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कानून पारदर्शिता, जवाबदेही और सामाजिक सुरक्षा का मजबूत विश्वास है। इसका लाभ प्रदेश की लगभग 58 हजार ग्राम पंचायतों को मिलेगा। अधिनियम के तहत हर सप्ताह भुगतान अनिवार्य है, विलंब होने पर मुआवजा दिया जाएगा। बेरोजगारी भत्ता का भी अनिवार्य प्रावधान है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश का मार्ग विकसित गांवों की पगडंडियों से गुजरता है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी और पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें