फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ताला तोड़कर शादी के लिए रखे आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के निरनाम पूर्वी में शनिवार की रात घर में घुसकर ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि कमरे का ताला तोड़कर शादी के लिए रखे गए आभूषण व नकद रुपये चोरी कर लिए गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के निरनाम पूर्वी टोला लेदवा निवासी गुड्डी पत्नी संजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटी की शादी तय है। शादी के लिए काफी दिनों से आभूषण व नकदी संचय कर घर में रखा था। शनिवार की रात घर का ताला तोड़कर सोने की चेन, झुमका, अंगूठी सहित अन्य आभूषण चोरों ने चुरा लिए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें