फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: देर शाम तक आभूषणों की बुकिंग, रेट घटने से उत्साह

Tue, 29 Apr 2025 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अक्षय तृतीया की पुनीत तिथि पर बुधवार को जमकर खरीद होगी। मंगलवार को ही आभूषण की दुकानों पर देर शाम तक आभूषण पसंद करने के साथ बुकिंग का कार्य खरीदारों ने निपटाया, जिससे इस पावन तिथि पर वह खरीद के लिए पहुंचे तो पसंद आने वाला आभूषण बिक न जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा पहले के मुकाबले सोने के रेट में गिरावट के कारण भी लोगों में उत्साह है। पिछले दिनों 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 99500 रुपये की जगह 98524 रुपया रहा जिसके कारण बुकिंग कराने वालों में उत्साह देखा गया। बड़े दुकानदारों ने जहां 40 से 45 बुकिंग की वहीं छोटे दुकानदारों ने 5 से 7 आभूषणों की बुकिंग की।
अक्षय तृतीया को नई खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस दिन किए गए प्रत्येक कार्य को अक्षय माना जाता है। सोने की खरीद की विशेष परंपरा है जिसका पालन लोग करते हैं। इस बार सोने के बढ़े रेट के कारण दुकानदार तैयारी तो कर रहे थे, लेकिन उन्हें बिक्री की चिंता थी। अक्षय तृतीया के एक दिन पहले सोने के मूल्य की गिरावट ने संजीवनी का काम किया। घटे रेट का लाभ उठाने की होड़ ग्राहकों में भी दिखी और खरीदार आभूषणों को पसंद करने के साथ बुकिंग कराते देखे गए।
विज्ञापन

राजकुमार वर्मा ने बताया कि शाम तक लगभग 30 आइटम की बुकिंग उनके यहां हुई। 24 कैरेट के आभूषणों की बुकिंग 98524 रुपये में 10 ग्राम के हिसाब से की गई। विवेक वर्मा ने बताया कि उनके यहां शाम तक 38 आभूषण बुक हुए। अधिकतर बुकिंग उनके यहां 18 कैरेट के आभूषणों की हुई है। इसका रेट 78800 रुपये में 10 ग्राम के हिसाब से चार्ज किया गया। छोटे दुकानदारों ने भी तीन, चार आभूषण की बुकिंग बताई।


अक्षय तृतीया तिथि मंगलवार की रात में ही लगेगी। इसका प्रभाव बुधवार को सुबह से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसके मध्य की गई खरीद, दान व जप का अक्षय फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन

-पं. विंध्यवासिनी पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें