महराजगंज। अग्निशमन विभाग की ओर से मंगलवार को सदर सीएचसी में कर्मचारियों को आग लगने पर बचाव के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। अस्पताल में बिजली और गैस से लगी आग बुझाने का तरीका भी बताया गया।
अग्निशमन अधिकारी बीरसेन सिंह ने कहा कि आग लगने पर बचाव के उपाय जानना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर बिजली से आग लगी है तो कभी उस पर पानी न डालें। ऐसे आग को बुझाने के लिए फायर एस्टिग्यूसर का प्रयोग किया जाए। इससे आग पर आसानी से काबू पाया जा सकता है। सबसे पहले एनसीबी से लाइट काट देना चाहिए। जलते तार को फायर हुक से हटाएं।
इससे आग पर नियंत्रण हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने गैस से लगी आग को बुझाने का तरीका दिखाया। साथ ही उसके नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। कभी भी दो भरा हुआ सिलिंडर एक पास न रखें। अगर गैस से आग लगती है तो उसे गीले कपड़े से बुझाएं। इस मौके पर विभाग की ओर से से फायर मैन अजीत यादव, वसंत सिंह, अनूज यादव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. उमेश चंद्र, डॉ. वसीम, फिरोज, नागेंद्र पांडेय, डॉ. प्रज्ञानंद सागर, आशुतोष त्रिपाठी मौजूद रहे। संवाद