फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयकारे से गूंजते रहे देवी मंदिर

Sat, 09 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में लगी भीड़। - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
वासंतिक नवरात्र के पहले दिन मां लेहड़ा वाली मंदिर पर भारी भीड़ रही। सुबह से ही लंबी लाइन में लगी रही। सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए एसपी भारत सिंह यादव बिना वर्दी के सुबह पांच बजे ही पहुंच गए।
विज्ञापन


फरेंदा के आद्रवन में स्थित मां लेहड़ा वाली के मंदिर में भोर से ही जयकारे लगने लगे। डीजे के धुन पर नाचते गाते दूर दराज से आए भक्तों ने दर्शन कर मन्नतें मांगीं। क्षेत्र के बरातगाढ़ा देवी स्थान, लेहड़ा खास के समय माता, फरेंदा दुर्गा मंदिर, सहित अनेक देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगी रही। बोकड़ा मंदिर, बनैलिया और सोनाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 

 सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार टिकुलहियां माता मंन्दिर में माता के नवस्वरूपों के दर्शन पूजन के  लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। चंडी दुर्गा स्थान कोर्ट कारणी स्थान काली मन्दिर, विंदेश्वरी माता मन्दिर, गायत्री माता  मन्दिर व जंगलों में कुड़िया माता मंदिर में भक्तों ने आरधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें