डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की।
पोलियो उन्मूलन के लिए संचालित राष्ट्रीय प्रतिरक्षण अभियान के तहत 16 से 20 अप्रैल तक घर घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। इस अभियान के लिए कहीं भी बूथ नहीं बनेंगे। किसी प्रकार की गलती भी क्षम्य नहीं होगी। यह हिदायत डीएम ने समीक्षा बैठक के दौरान दी। अभिभावकों से भी सहयोग की अपील की है।
डीएम ने कहा कि प्रत्येक दिन पीएचसी, सीएचसी पर बैठक करके अभियान की समीक्षा करें। सीएमओ सभी जिलास्तरीय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं। ब्लॉक स्तरीय बैठक में एबीएसए की उपस्थिति अनिवार्य है। कहा है कि 21अप्रैल को बी टीम की एक्टिविटी होगी जो छूटे बच्चों को दवा पिलाएगी। जिला पोलियो मुक्त हो गया है तथा वर्ष 2008 से कोई केस नहीं मिले हैं।
जबकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान आदि देशों में पोलियो केस मिल रहे हैं चूंकि हमारा जिला अंतराष्ट्रीय बॉर्डर पर है इसलिए सतर्क रहना होगा। डीएम ने निर्देशित किया है कि अभियान के लिए संचालित ट्रेनिंग में शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। प्रशिक्षण में भाग न लेने वाले कर्मचारियों का वेतन बाधित किया जाए। गर्मियों को देखते हुए दवाओं के मेंटेन रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीएचसी पीएचसी पर नियमित विद्युत आपूर्ति बनाऐ रखे।