फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जार्डन के जमानत का मामला एससीएसटी कोर्ट स्थानांतरित, 12 को होगी अगली सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सेशन कोर्ट में सात अगस्त को दाखिल की गई थी याचिका, अगली सुनवाई 12 को
विज्ञापन

डिफेंस काउंसिल ही करेंगे पैरवी, लगाया वकालतनामा
महराजगंज। 11 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना वीजा व पासपोर्ट के गिरफ्तार जार्डन की जमानत पर अब अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी। सोमवार को सेशन कोर्ट ने जार्डन की जमानत का मामला विशेष न्यायालय एससी एसटी कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया है। सुनवाई के दौरान सेशन कोर्ट में किसी अन्य अधिवक्ता के अपील करने के बावजूद विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता आशुतोष पांडेय ने ही की।
जानकारी के अनुसार, एसएसबी 22वीं वाहिनी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के जायसवाल मोहल्ले से विदेशी नागरिक जार्डन ब्राउन को दबोचा था। वह भारतीय क्षेत्र से बिना व वीजा और पासपोर्ट के नेपाल की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। सोनौली कोतवाली में उसके खिलाफ आव्रजन व विदेशी अधिनियम 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई। उस वक्त सुरक्षा एजेंसियों को जार्डन ने अलग-अलग बयान देकर भ्रमित करने की कोशिश की।
विज्ञापन

पहले दर्ज मुकदमे में विदेशी का नाम जार्डन ब्राउन और नागरिकता अमेरिका दर्ज था। अपर सत्र न्यायालय से कारागार भेजे जाने व रिमांड पूछताछ के बाद मिली जानकारी के बाद पुलिस ने धाराओं में वृद्धि के साथ ही उसकी नागरिकता ब्रिटिश दर्ज की गई। यह मामला अपर सत्र न्यायालय देवेंद्र प्रताप सिंह की अदालत में है और जार्डन की पैरवी डिफेंस काउंसिल आशुतोष पांडेय कर रहे हैं। मामले की पिछली सुनवाई सात अगस्त को थी और अगली सुनवाई 18 अगस्त को होनी है।
प्राइवेट अधिवक्ता ने दाखिल की थी जमानत अर्जी
अपर न्यायालय में लंबित मुकदमे के बीच डीएम के आदेश पर जार्डन को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर गोरखपुर कारागार स्थानांतरित कर दिया गया। स्थानांतरण के बाद उसकी जमानत याचिका सात अगस्त को सेशन न्यायालय (जिला जज) की अदालत में दाखिल किया। इसकी सुनवाई 10 अगस्त को हुई। इसमें पैरवी के लिए प्राइवेट अधिवक्ता की जगह डिफेंस काउंसिल आशुतोष पांडेय उपस्थित थे। उन्होंने अदालत में अपना वकालत नामा प्रस्तुत किया। जनपद न्यायाधीश ने जमानत पर सुनवाई के लिए केस एससी एसटी कोर्ट को ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन
जार्डन की जमानत मामले में पैरवी का निर्देश विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से मिला। जार्डन ने भी पत्र भेजकर मुझे ही अपना अधिवक्ता बताया। न्यायालय ने अगली सुनवाई की तिथि 12 अगस्त तय की है। साथ ही अब यह मामला एससीएसटी कोर्ट को भेज दिया है।
-आशुतोष पांडेय, अधिवक्ता डिफेंस काउंसिल महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें