महराजगंज। जिले में जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से 306 प्रसूता वंचित हैं। खातों व आधार में गड़बड़ी के वजह से भुगतान नहीं हुआ है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र की आशा को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। खाते व आधार में सुधार के बाद खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
जानकारी के अनुसार, जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने वाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 रुपये व नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने का व्यवस्था है। विभिन्न पीएचसी, सीएचसी व जिला महिला अस्पताल में 20 सितंबर तक कुल 14,474 प्रसूताओं की डिलेवरी हुई। इसके सापेक्ष अभी तक इसमें कुल 14168 लाभार्थियों के खातों में जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि की भेजी गई है। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी आशाओं को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते नंबर विभाग को उपलब्ध करा दें। सुधार होने के बाद खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।
-
अस्पताल-प्रसवमिली राशि
घुघली में 1387-1369
बृजमनगंज में 1172-1145
मिठौरा में 12891248
फरेंदा में 930-913
परतावल में 1242-1227
महिला अस्पताल 910-886
निचलौल में 1463-886
सिसवा में 14091375
पनियरा में 890-865
रतनपुर में 11031087
लक्ष्मीपुर में 1166-1338
सदर में 969938
धानी में 544-533