फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम नाली, कूडे़ का ढेर बना सबया की पहचान

विज्ञापन
सबया गांव में बदहाल हैंडपंप। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
जाम नाली, कूडे़ का ढेर बना सबया की पहचान
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में शामिल होने के बाद भी सुविधाओं से वंचित हैं लोग
सिसवां बाजार (महराजगंज)। दो साल पहले सिसवां नगर पालिका का दायरा बढ़ाकर सबया गांव को शामिल किया गया, लेकिन यहां बुनियादी सुविधाएं नहीं बढ़ाई गईं। इससे लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुद्ध जल की व्यवस्था भी नहीं है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। नजदीक के एक भट्ठे से लोगों को शुद्ध पानी लाना पड़ता है। सामुदायिक शौचालय भी अधूरा है।
सबया के बिचला टोला, आहिरौली, बुचिया बरगदही टोला नगर में शामिल हैं। इन टोलों में अब तक नगर पालिका की ओस से कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। दयानंद शर्मा ने कहा कि पथ प्रकाश की व्यवस्था सीमित स्थानों पर ही किया गया है। हर तरफ झाड़ियां उगी हुई हैं। पोखरे की सफाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नागेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हो चुका है। एक ईंट भट्ठे से पीने के लिए पानी लाना पड़ता है। शांति देवी ने कहा कि नगर पालिका में गांव शामिल होने के बाद भी सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निर्मला देवी का कहना है कि विकास के नाम पर अब तक कोई काम नहीं हुआ है। सारे वादे हवा-हवाई हैं।
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए चार टेंडर पास हो चुके हैं। जल्द की विकास कार्य होने लगेंगे। एक सामुदायिक सुलभ शौचालय का निर्माण 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। गांव में सफाईकर्मियों को तैनात किया गया।
रामदुलार यादव, ईओ, नगर पालिका परिषद, सिसवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें