नौतनवा। एक धर्मस्थल से संबंधित विवादित तस्वीर वायरल करने वाले पर नौतनवा पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय की तहरीर पर केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने तहरीर देकर बताया था कि क्षेत्र के चकदह निवासी एक व्यक्ति ने धर्मस्थल से संबंधित एक विवादित फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी है। इससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही क्षेत्र की शांति व्यवस्था भी प्रभावित होने की संभावना बनी है। तहरीर के आधार पर आरोपित चकदह निवासी महफूज को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धार्मिक उन्माद फैलाने एवं आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट चालान कर दिया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।