फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एसडीएम के आश्वासन पर जेल भरो आंदोलन स्थगित

Sun, 22 Sep 2024 07:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के लोगों का शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को उग्र हो गया। धरने में शामिल लोग अनियमित जमा पाबंदी कानून लागू न करने व विभिन्न कंपनियों में जमा धन वापस न दिलाने को लेकर शासन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर नारेबाजी की। स्थानीय प्रशासन पर भी उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। एसडीएम के आश्वासन पर जेल भरो आंदोलन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे संगठन के लोग कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन स्थल पर एकत्र हुए। जेल भरो आंदोलन की रणनीति के तहत मांग पत्र लेकर नारेबाजी करते हुए गिरफ्तारी देने के लिए सदर कोतवाली का रुख किया। आंदोलन की भनक लगते ही सदर एसडीएम रमेश कुमार मौके पर पहुंचे व संगठन के लोगों से बातचीत कर जेल भरो आंदोलन स्थगित करने का अनुरोध किया। लगभग पांच मिनट तक पीड़ित परिवार संगठन के लोगों व एसडीएम के मध्य वार्ता का दौर चलता रहा।
एसडीएम ने आश्वासन दिया कि अवकाश का दिन होने के कारण प्रकरण में क्या कार्रवाई चल रही है इसकी जानकारी नहीं मिल सकती। सोमवार को यह देखा जाएगा कि इस प्रकरण में कार्रवाई कहां तक पहुंची है और क्या आगे किया जा सकता है। एसडीएम के अनुरोध पर जेल भरो आंदोलन की कार्रवाई पीड़ितों ने स्थगित करते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सुपुर्द किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता, अंबिका यादव, कुसभावती, गणेश चौधरी, नर्वदेश्वर पटेल, रविशंकर विश्वकर्मा, शिवमंगल गुप्ता, आनंद कन्नौजिया, रामनारायन, पराग, राजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें