महराजगंज। गांधी नगर में स्थित श्री श्याम मंदिर के 23वें स्थापना दिवस पर जागरण का आयोजन किया गया। नानपारा के रहने वाले भजन गायक दीपक जायसवाल ने राम सिया राम सिया राम जय जय राम, रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया, प्यार सा मुखड़ा घुंघराले केश कलयुग का राजा खाटू श्याम, श्याम बाबा तेरे पास आया हूं, शरणो में अरदास लाया हूं।
कानपुर की दीपांशी तिवारी ने श्याम बाबा की जयकार बोलो जी बोलो, खाटू वाले की जयकार बोलो जी बोलो पर भजन प्रस्तुत किया। विजय गोयनका ने बताया की हर वर्ष स्थापना दिवस पर निशान यात्रा व जागरण का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को श्याम मंदिर में राधा-कृष्ण को 56 भोग लगाया गया।
श्रद्धालु श्याम के भजनों पर झूमते नजर आए। श्याम उत्सव के दौरान रवि गोयनका, अशोक टिबडेवाल, अनूप टिबडेवाल, दीपक गोयनका, हरि प्रसाद सिंघानिया, मोनू बंसल, गोपी अग्रवाल, सुमित गोयल, रामानंदजी सिंघानिया, विपिन पांडेय, राधे राधे बाबा, भानु त्रिपाठी, राकेश बंसल मौजूद रहे। संवाद